फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सीओ कैराना दफ्तर के मुंशी और गढ़ीपुख्ता थाने के हेड कांस्टेबल निलंबित

सीओ कैराना दफ्तर के मुंशी और गढ़ीपुख्ता थाने के हेड कांस्टेबल निलंबित

Thu, 06 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीओ कैराना दफ्तर के मुंशी और गढ़ीपुख्ता थाने के हेड कांस्टेबल निलंबित
सीओ कैराना दफ्तर के मुंशी और गढ़ीपुख्ता थाने के हेड कांस्टेबल निलंबित
विज्ञापन

शामली। एसपी अजय कुमार ने अवैैैध खनन और ओवरलोड डंपर से वसूली करने के आरोप में सीओ कैराना कार्यालय के मुंशी दीपक को निलंबित कर दिया। साथ ही एसपी ने गढ़ीपुख्ता थाने के हेड कांस्टेबल को गोपनीय सूचनाएं लीक करने और भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित किया है।
एसपी अजय कुमार ने बताया कि सीओ कैराना के कार्यालय में तैनात मुंशी/कांस्टेबल दीपक कुमार को निलंबित किया गया है। एसपी के मुताबिक दीपक के खिलाफ रात के समय अवैध खनन कराने और ओवरलोड डंपर निकलवाने में संलिप्त होने की शिकायत मिली है। इस मामले की जांच सीओ सिटी एके सिंह को सौंपी गई है। जांच कार्य प्रभावित न हो इसके चलते मुंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके अलावा एसपी ने गढ़ीपुख्ता थाने के हेड कांस्टेबल संजीव कुमार को निलंबित किया है। हेड कांस्टेबल पर थाने की गोपनीय सूचनाएं लीक करने और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थी। इसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सीओ सिटी कार्यालय, कोतवाली परिसर का किया निरीक्षण
शामली। एसपी अजय कुमार ने बृहस्पतिवार को सीओ सिटी कार्यालय का निरीक्षण किया। एसपी ने सीओ कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया। एसपी ने अभिलेखों का रखरखाव ठीक न मिलने पर सुधार की चेतावनी दी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली शामली परिसर का मुआयना किया। इस दौरान परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए कोतवाली प्रभारी को साफ-सफाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने थाने में खड़े माल वाहनों के निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन शिकायतों के निस्तारण में शामली फिर पहले नंबर पर
शामली। एसपी अजय कुमार ने बताया कि जन शिकायतों के निस्तारण में शामली जनपद लगातार 13वीं बार प्रथम स्थान पर आया है। यह शामली पुलिस की बड़ी उपलब्धि है। लगातार पहले पायदान पर रहने पर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने शामली पुलिस की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed