फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों की धुनाई का वीडियो वायरल

छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों की धुनाई का वीडियो वायरल

Sun, 02 Jun 2019 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों की धुनाई का वीडियो वायरल
कैराना। रात के समय घर में घुसकर दो बहनों के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों की धुनाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोपियों के नाम पूछकर पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

छेड़छाड़ की यह घटना तीन-चार दिन पहले की बताई जा रही है। कैराना क्षेत्र में तीन युवक दूसरे समुदाय के व्यक्ति के घर के अंदर घुस आए और वहां पर उसकी दो बेटियों के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इसी बीच लड़कियों के शोर मचाने पर परिजनों ने दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया था, जबकि तीसरा मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और आरोपी युवकों की धुनाई की गई थी। आरोपियों की धुनाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल वीडियो में जहां कुछ लोग आरोपियों को नसीहत दे रहे हैं, तो कुछ उनके नाम पूछकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते नजर आ रहे हैं। उधर, वीडियो वायरल होने पर पुलिस भी जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है वायरल वीडियो की जांच कराई रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed