फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घर में घुसकर हमला, महिला से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

घर में घुसकर हमला, महिला से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

Fri, 31 May 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर हमला, महिला से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
शामली। थानाभवन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर हमला करने और उसकी पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 21 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे उसका लड़का और भाई पेट्रोल पंप पर मजदूरी कर घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के दो लोगों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। वहां से उसका बेटा और भाई घर आ गए। इसके बार आरोपी पक्ष के करीब दस लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें वह और उसका पुत्र घायल हो गए। आरोप है कि जब वे थाने में सूचना देकर अस्पताल में मेडिकल कराने जा रहे थे, उसी समय आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। थानाभवन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed