{"_id":"5c800dcbbdec22142e7493d4","slug":"151551896011-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर शिकंजा, जेसीबी व ट्रैक्टर सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानाभवन। क्षेत्र के गांव मंडी हसनपुर में अवैध खनन की शिकायत पर पहुंचे अधिकारी ने जेसीबी ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजे जा रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव यारपुर निवासी वीरसेन ने डीएम को शिकायत करते हुए बताया कि उनके ही गांव के एक व्यक्ति का खेत मंटी हसनपुर गांव की जंगल में है बुधवार को गांव के ही कुछ लोगों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के खेत में अवैध रूप से खनन चल रहा है। शिकायत के बाद खनन अधिकारी बृजेश गौतम लेखपाल जगपाल सिंह राजस्व टीम को लेकर मौके पर पहुंचे इस दौरान खनन अधिकारी ने मौके पर चल रहे अवैध खनन को रोक दिया। साथ ही खनन कर रही जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया। खनन अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची थी। मौके पर खनन कर रहे हैं लोगों से खनन की अनुमति के दस्तावेज मांगे गए। लेकिन उनके पास कोई कागज उपलब्ध नहीं थे। जिसके बाद कार्यवाही की गई है। वह अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजेंगे। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।