फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शराब लाने में सक्रिय तस्करों का बड़ा नेटवर्क

शराब लाने में सक्रिय तस्करों का बड़ा नेटवर्क

Fri, 16 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
शराब लाने में सक्रिय तस्करों का बड़ा नेटवर्क
शामली। शराब तस्करों का बड़ा नेटवर्क खड़ा हो गया है। चेकिंग में बार बार तस्करी की शराब पकड़ी जाती है, लेकिन माफिया पर पूरी तरह शिकंजा नहीं कस पा रहा है। दरअसल हरियाणा को यूपी से जोड़ने वाले दो प्रमुख मार्ग हैं। एक है मेरठ-करनाल हाइवे तो दूसरा है पानीपत-खटीमा मार्ग। अकेले मेरठ करनाल हाइवे की बात करें, तो शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए बिडौली चेकपोस्ट पर पुलिस के साथ ही आबकारी विभाग का सचल दल भी चेकिंग करता है। बावजूद इसके आबकारी विभाग शराब तस्करी पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगा पा रहा है और शराब से लदे वाहन आबकारी के चेकपोस्ट को पार करके शामली तक पहुंच जाते हैं। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने गत 17 जनवरी को ट्रक पकड़ा, जिसमें शराब की 240 पेटियां बरामद की गई। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। बीते दो महीने के दौरान ही आदर्श मंडी थाना पुलिस करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की शराब पकड़ चुकी है, जो हरियाणा की तरफ से तस्करी कर लाई गई। 12 फरवरी को मेरठ-करनाल हाइवे पर चेकिंग के दौरान आदर्श मंडी थाना पुलिस ने ही 252 पेटी अवैध शराब से लदा ट्रक पकड़ा था और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कुछ दिन पूर्व ही हरियाणा की ओर से आ रही टाटा पिकअप को पकड़ा गया, उसमें से 238 पेटियां शराब बरामद हुई। आबकारी निरीक्षक रमाशंकर कहा कहना है कि समय-समय पर चेकिंग की जाती है, सचल दल भी बिडौली यमुना पुल पर सक्रिय रहती है। पूर्व में शराब भी पकड़ी गई है। आगे भी शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed