{"_id":"5a4a80744f1c1b4a018b512e","slug":"151514831988-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों के साथ मारपीट किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक्टरों के साथ मारपीट किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
प्राइमरी मेडिकल एसोसिएशन की बैठक में डाक्टरों तीन दिन पूर्व किए गए सरकारी अस्पताल में डाक्टरों पर हमले की कड़ी निंदा करते की।
बैठक के दौरान संगठन के बागपत जिलाध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि डाक्टरों पर हमला निंदनीय है, इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसका जवाब दिया जाएगा। कहा कि पुलिस जब मेडिकल कराने के लिए किसी व्यक्ति को भेजती है तो उसकी चिट्ठी पर जीडी नंबर भी लिखे, यदि जीडी नंबर नहीं है तो सरकारी डाक्टर किसी भी सूरत में मेडिकल नहीं करेंगे। इसके अलावा शामली जिलाध्यक्ष डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि डॉक्टर का काम मरीज की जान बचाना है, लेकिन कुछ लोग डाक्टरों पर हमला करते है, यह गलत बात है। उन्होंने स्थानीय पुलिस से भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई के साथ ही चेतावनी दी कि डाक्टरों का कमजोर नहीं समझा जाए। इसके अलावा डॉ. जगमोहन ने कहा कि कानून के दायरे में डॉक्टर इस तरह की अभद्रता का जवाब देने में सक्षम है। बैठक में डाक्टरों ने इस घटना की निंदा करते हुए अपने सुझाव दिये। जिनमें अस्पताल में एक सायरन लगवाया और सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही गई। मौके पर डॉ. सुशील, डॉ. भानु प्रकाश, डॉ. अनुपम सक्सेना, डॉ. नेतराम, डॉ. दीपक चौधरी, डॉ. रामनिवास, डॉ. अशोक हांडा, डॉ. जेके त्यागी और डॉ. डीवी सिंह सहित अन्य डाक्टर मौजूद रहे।