{"_id":"597641224f1c1b262c8b46b4","slug":"151500922146-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के अपहरण का आरोप लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के अपहरण का आरोप लगाया
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक का अपहरण कर ले गए कार सवार
शामली। मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी शशि देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 जुलाई की सुबह दस बजे उसके पुत्र शुभम को तीन युवक एक बोलेरो कार में बैठाकर बागपत की ओर ले गए। जिसके बाद आरोपियों ने शुभम को खेत में ले जाकर मारपीट की। इसी दौरान शुभम ने डायल-100 पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद मौके पर डायल-100 पुलिस शुभम को लेकर बागपत कोतवाली पहुंची। जिसके बाद परिजन शुभम को लेकर शामली आए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। एसएसआई सतपाल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, मामला सिर्फ मारपीट का है, जिसकी जांच की जा रही है।
मकान पर कब्जा करने का आरोप
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलोन निवासी राजकली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मकान पर मोहल्ले के कुछ लोग अवैध कब्जा करना चाहते है और उसके साथ मारपीट करते है। पीड़िता ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
डकैती के मामले में पहुंची मोदीपुरम पुलिस
शामली। मोदीपुरम में गत वर्ष लाखों रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस जांच में शामली के गांव बरला जट निवासी एक व्यक्ति का नाम भी प्रकाश में आया था। जिसके बाद से मोदीपुरम पुलिस उसको तलाश कर रही है। सोमवार को मोदीपुरम पुलिस शामली कोतवाली पहुंची और आमद दर्ज कराकर स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव बरला जट में दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सका। जिसके बाद पुलिस लौट गई।