{"_id":"5b27fc2e4f1c1bb06e8b8986","slug":"141529347118-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली को लेकर फरार हो गया बहनोई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साली को लेकर फरार हो गया बहनोई
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के परिजनों का थाने पर हंगामा
कांधला।
प्रेम प्रसंग के चलते एक गांव से युवती को उसका बहनोई लेकर फरार हो गया। युवती के परिजनों ने कांधला थाने पर हंगामा प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी एक युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद दामाद का अपनी ससुराल में आना जाना लगा रहा । इस बीच छोटी साली से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। काफी दिनों तक प्रेम प्रसंग चलता रहा। कुछ दिन पूर्व परिजनों को खबर लगने पर घर में विवाद हो गया। युवक ने अपनी पत्नी को मायके में छोड़ दिया। विवाद के निस्तारण को लेकर दोनों पक्षों के लोगों ने पंचायत भी की, लेकिन दोनों अपनी जिद पर अड़े रहे। रविवार को बहनोई अपनी साली को लेकर फरार हो गया। मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को देकर युवती को बरामद कराने की मांग की। पुुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो सोमवार को थाने पहुंचकर लोगों ने हंगामा कर दिया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने पीड़ितों को युवती को शीघ्र बरामद करने का आश्वासन दिया।