{"_id":"5a9d89064f1c1b410b8bc506","slug":"141520273670-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से खाते से निकाले एक लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से खाते से निकाले एक लाख रुपये
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालसाजी में दर्ज कराई रिपोर्ट
कैराना। ग्रामीण युवक के खाते से इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपी महिला व उसके अज्ञात साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव बसेडा निवासी सालिम ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक की कैराना शाखा में बचत खाता है। 18 फरवरी की रात लगभग बारह बजे उसके मोबाइल फोन पर खाते से कई किस्तों में लगभग एक लाख रुपये की नकदी निकाले जाने के मेसेज आए। इनमें से कुछ रकम खाते में ट्रांसफर भी की गई थी। इसकी शिकायत उसने हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज कराई और सुबह शाखा में जाकर प्रबंधक को भी मामले से अवगत कराया। ट्रांजेक्शन के आधार पर उसने खाताधारक का नाम निकलवा लिया तथा लखनऊ में महिला खाताधारक के पास पहुंचा, लेकिन उक्त महिला ने रकम खाते में आने के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।