{"_id":"5a43e6294f1c1b0a788b5388","slug":"141514399273-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को फांसी लगाकर हत्या की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को फांसी लगाकर हत्या की कोशिश
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या की कोशिश
कैराना।
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को उसके मायके में पहुंचकर पीटा और चुनरी से गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी हनीफ की पुत्री सुल्ताना ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह चार साल पूर्व मुजफ्फरनगर निवासी युवक के साथ हुआ था। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते थे। एक माह पूर्व ससुरालियों ने पीटकर उसको घर से निकाल दिया था, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि बुधवार दोपहर वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पति व ससुराल के अन्य लोग वहां आए तथा गालीगलौज करने के बाद उसको पीटा। गले में चुनरी डालकर गला घोंटकर हत्या की कोशिश की गई। शोरशराबा होने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बेटे ने मां के साथ मारपीट की
कैराना। गांव रामडा निवासी अलीमुदीन की पत्नी मूदी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा गलत संगत में पड़ गया है। आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि बुधवार दोपहर बेटे ने मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपी बेटे को पकड़ लिया, उससे पूछताछ की जा रही है।