फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डोडा और तमंचे समेत तस्कर गिरफ्तार

डोडा और तमंचे समेत तस्कर गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2019 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
डोडा और तमंचे समेत तस्कर गिरफ्तार
चौसाना। पुलिस ने चौसाना के बिड़ौली मार्ग पर कब्रिस्तान के निकट शनिवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर इसरार निवासी जिजौला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इसरार कई साल से स्मैक और डोडा पोस्त जैसे मादक पदार्थों की तस्करी करता है। उसके संबंध पंजाब के कई मादक तस्करों से है। जिजौला में भी पंजाब और हरियाणा के ग्राहक मादक पदार्थों को खरीदने के लिए पहुंचते थे, जिस कारण गांव के लोग भी परेशान थे। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर कई बार दबिश दी, लेकिन वह हर बार फरार हो जाता था। आरोपी के पास से 18 किलोग्राम डोडा पोस्त, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। उधर, चौकी प्रभारी बीनू सिंह ने बताया कि आरोपी इसरार अंतर्राज्यीय मादक तस्कर है, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed