{"_id":"5c01892ebdec22419820afe1","slug":"131543604526-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को घायल कर कुंडल व नथली लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को घायल कर कुंडल व नथली लूटी
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। खेत पर गई महिला पर बदमाशों ने हमला कर जेवर लूट लिए। किसानों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मामले में पीड़िता के भाई ने कोतवाली में तहरीर दी है।
क्षेत्र के गांव जहांनपुरा निवासी जनाब ने बताया कि उसकी बड़ी बहन सजीला परिवार के साथ गांव तीतरवाड़ा में रहती है। बृहस्पतिवार शाम को उसकी बहन तितरवाड़ा-डूढ़ार मार्ग पर स्थित खेत पर लकड़ी इकट्ठा कर रही थी। आरोप है कि तभी दो बदमाश आए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी उसके कुंडल और नथनी लूटकर फरार हो गए। आसपास के किसानों और राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी, जिस पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से उसे गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।