{"_id":"5bc0e5f4bdec2269ac7eda4f","slug":"131539368436-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लेनदेन के विवाद पर छीन लिया ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपयों के लेनदेन के विवाद पर छीन लिया ट्रक
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना (शामली)। चालक को बंधक बनाकर कुछ युवकों ने ट्रक कब्जे में ले लिया। ट्रक मालिक का पुराने चालक से रुपयों के लेनदेन का विवाद था। ट्रक मालिक ने कैराना कोतवाली पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल शामली का होने का कारण ट्रक मालिक को शामली भेज दिया।
शुक्रवार को पानीपत निवासी देवेंद्र शर्मा ने कैराना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात उसका ट्रक लेकर चालक सद्दाम लक्सर से पानीपत आ रहा था। जब वह शामली की सीमा में पहुंचा तो कुछ युवकों ने उससे ट्रक छीन लिया। चालक और ट्रक जब पानीपत नहीं पहुंचा, तो उन्हें चिंता हुई। इसके बाद चालक ने खुद कॉल करके ट्रक मालिक को बताया कि ट्रक कैराना क्षेत्र के ग्राम ऐरटी में है। ट्रक मालिक का कहना है कि वहां चालक सद्दाम को बंधक बनाकर रखा गया है। ट्रक में लगा जीपीएस भी ऐरटी गांव की लोकेशन बता रहा है। बताया कि ऐरटी निवासी युवक पूर्व में उसके ट्रक पर चालक की नौकरी करता था। उससे रुपयों के लेनदेन का विवाद था, लेकिन वह हिसाब नहीं कर रहा है। उधर, कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल शामली क्षेत्र का बताते हुए ट्रक मालिक को शामली भेज दिया।
पुलिस से शिकायत करने पर महिला को पीटा
कैराना। कोतवाली कैराना क्षेत्र के ग्राम ऐरटी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत 22 सितंबर को गांव के ही लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी और हाथ तोड़ दिया था। घटना की शिकायत पुलिस से करने पर आरोपी उसे धमकी दे रहे थे। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर जब वह राशन लेने के लिए जा रही थी तो आरोपियों ने फिर से उसे पीटा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।