{"_id":"5b43aba84f1c1b0e278b57d1","slug":"131531161512-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद पर दो प क्षों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद पर दो प क्षों में मारपीट
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। मोहल्ला आर्यनगर निवासी जाहिद अहमद और गुल्लू पक्ष के बच्चों के बीच सोमवार की शाम विवाद हो गया। आरोप है कि इसी को लेकर जाहिद पक्ष के लोगों ने गुल्लू के घर पहुंचकर हमला कर दिया। हमले में शबाना, शाइस्ता, परवेज, जमील को घायल कर दिया। जलालाबाद चौकी प्रभारी पवन सैनी पुलिस कर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और घायलों को थानाभवन चिकित्सालय ले गए। इसके बाद गुल्लू की तहरीर पर जाहिद, शाहरुख, राशिद और खालिद आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। चौकी प्रभारी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
एटीएम कार्ड बदलकर निकाली रकम
जलालाबाद। गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के ग्राम बुंटा निवासी मुसबदीन का खाता जलालाबाद स्थित पीएनबी शाखा में है। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को वह यूनियन बैंक के एटीएम से 25 हजार रुपये निकालने पहुंची। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक आए और मदद के नाम पर झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए। बाद में उसके खाते से 25 हजार रुपये आरोपियों ने निकाल लिए। इसका पता महिला को मोबाइल फोन पर मेसेज आने पर चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।