फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अलग-अलग झगड़ों में 11 लोगों का शांतिभंग में चालान

अलग-अलग झगड़ों में 11 लोगों का शांतिभंग में चालान

Wed, 30 May 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग झगड़ों में 11 लोगों का शांतिभंग में चालान
संघर्ष में 11 लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान
विज्ञापन

कैराना। अलग-अलग स्थानों पर आपसी विवाद को लेकर झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्रों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया गया।

मंगलवार को गांव भूरा में खेत के रास्ते को लेकर झगड़ा कर रहे इलियास व जामदाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। इसी प्रकार मोहल्ला सुंदरनगर में झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ रहे मोहल्ला निवासी दो सगे भाई सिकंदर व हैदर तथा उनके पिता अय्यूब को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, गांव जंधेड़ी में आपस में पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा करने पर आमादा रामकुमार, आनंद व रामनाथ को भी पुलिस कोतवाली ले आई। इनके अलावा पैसों के लेनदेन को लेकर ही आपस में झगड़ रहे गुलवेज निवासी आर्यपुरी तथा सुनील व अमित निवासीगण मोहल्ला आलदरम्यान को हिरासत में ले लिया गया। बाद में पुलिस ने तमाम झगड़ालुओं के विरुद्घ शांतिभंग की आशंका में चालानी कार्रवाई कर सक्षम न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed