फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Tue, 08 May 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
शामली। चौसाना क्षेत्र में गंगोह निवासी व्यापारी की अनाज से लदी ट्रैक्टर-ट्राली लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हो गए। बदमाशों के पास से तमंचे और लूटा गया अनाज बेचने के बाद मिली रकम बरामद की है।
विज्ञापन

सोमवार को एएसपी श्लोक कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 28 अप्रैल को गंगोह क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी आढ़ती मुकेश के गेहूं को ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर गांव फतेहपुर गंगोह निवासी अतर सिंह करनाल जा रहा था। रात में चौसाना के पास कार सवार पांच बदमाश ओवरटेक कर तमंचे दिखाकर ट्रैक्टर-ट्राली लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में व्यापारी मुकेश की ओर से ड्राइवर अतर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दो दिन बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चौसाना क्षेत्र के गांव दथेड़ा में खाली खड़ी मिली थी। एएसपी ने बताया कि सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मेरठ-करनाल हाइवे पर डेरा मानसिंह के पास पांच बदमाश है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन बदमाशों अरशद उर्फ मोटा पुत्र बशीर निवासी गांव औदरी थाना झिंझाना, होशियार सिंह पुत्र सुक्खा सिंह निवासी डेरा बख्शीश झिंझाना, विपुल निवासी गांव मालैंडी शामली को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचे और कारतूस और मोबाइल बरामद किए है। पुलिस के अनुसार फरार बदमाशों गौरव निवासी डेरा लाल सिंह और अजय को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed