फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सड़क हादसे में घायल महिला की मौत, कोहराम

सड़क हादसे में घायल महिला की मौत, कोहराम

Tue, 06 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल महिला की मौत, कोहराम
कैराना (शामली)। एक दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुई वृद्ध महिला की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार की सुबह वृद्ध महिला जमीला पत्नी अबलू अपनी पुत्रियों सुगरी और अख्तरी के साथ ई-रिक्शा से गांव तितरवाड़ा जा रही थी। गांव बुच्चाखेड़ी के निकट तेजगति के अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने ई-रिक्शा में टक्कर मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में घायल के पुत्र इकराम ने चालक और उसके साथियों के विरुद्ध कोतवाली पर तहरीर दी थी। उधर, हादसे में घायल महिला जमीला को दिल्ली रेफर कर दिया गया था। जहां पर उपचार के दौरान सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को मिली, तो उनमें कोहराम मच गया। दूसरी ओर हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक खुर्शीद निवासी मोहल्ला आलकलां के भाई गय्यूर ने भी आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed