फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राजस्व विभाग की टीम ने खेड़ा कुरतान में भूमि कराई कब्जामुक्त

राजस्व विभाग की टीम ने खेड़ा कुरतान में भूमि कराई कब्जामुक्त

Fri, 02 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
राजस्व विभाग की टीम ने खेड़ा कुरतान में भूमि कराई कब्जामुक्त
कांधला (शामली)। राजस्व विभाग की टीम ने गांव खेड़ा कुरतान में ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने लाठियां फटकार कर ग्रामीणों को तितर-बितर कर दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिला प्रशासन प्रत्येक गांव से सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त करा रही है। शुक्रवार को नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता, कानूनगो सोहनपाल सिंह, लेखपाल रोहित मलिक, अनुराग, ब्रजपाल, विजय ओर मोहम्मद यूसुफ पुलिस बल के साथ क्षेत्र के गांव खेड़ा कुरतान पहुंचे। टीम ने तीन बीघा खाद के गड्ढों, दो बीघा सेक्टर का रास्ता, चार बीघा खेल का मैदान, 15 बीघा तालाब, दो बीघा कब्रिस्तान और ढाई बीघा श्मशान घाट की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इसके साथ ही तहसीलदार ने गांव के कई लोगों के खिलाफ अवैध कब्जा करने पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। भूमि को कब्जा मुक्त कराने के दौरान राजस्व विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। इस पर पुलिस ने लाठियां फटाकर कर विरोध करने वाले लोगों को तितर-बितर कर दिया। नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता का कहना है कि शासनादेश के अनुसार ग्राम समाज की भूमि पर होने वाले अवैध कब्जों को मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ग्राम प्रधान आलिम उर्फ बिल्लू, सलमान, विनोद, राहुल, सुलेमान, सादा, जब्बार, रमेश, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed