{"_id":"5a70bea54f1c1b88268b7822","slug":"131517338277-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ को लेकर बलवा में दो पक्षों में फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ को लेकर बलवा में दो पक्षों में फायरिंग
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
छेड़खानी को लेकर गांव बलवा में मंगलवार की शाम दो पक्षों में फायरिंग हो गई। फायरिंग की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस से पहले ही फायरिंग करने वाले फरार हो गए। देर शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई।
मंगलवार शाम गांव बलवा में रेलवे स्टेशन के पास दो पक्षों में जमकर हवाई फायरिंग हुई। इस दौरान अफवाह उड़ गई कि दो युवकों को गोली लग गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले ही फायरिंग करने वाले वहां से फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने इसकी जानकारी ली, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। कोतवाली पुलिस का कहना है कि फायरिंग की सूचना आई थी, लेकिन वहां जाकर जांच की गई तो इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।
मोबाइल पर किसान को धमकी दी
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गावं कुड़ाना निवासी राकेश मलिक ने एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 29 जनवरी को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। आरोप है कि कॉल करने वाले से उसके साथ गाली-गलौज् करते हुए उसके बच्चे को धमकी दी।
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से मौत
शामली। मोहल्ला दयानंद नगर निवासी जय सिंह सोमवार की शाम दूध लेने के लिए जा रहा था। बताया जाता है कि सिंभालका के पास किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी। घायल अवस्था में परिजनों ने उसको मेरठ भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। बाद में परिजन शव को घर ले आए और गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
छात्रों के बीच मारपीट
शामली। बुढ़ाना रोड पर छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर लाठी-डंड़े और बेल्टें चली। बाद में सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन छात्र मौके से फरार हो गए।