फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दमाशों ने लूट ली ई रिक्शा और नकदी

दमाशों ने लूट ली ई रिक्शा और नकदी

Thu, 07 Dec 2017 11:26 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
दमाशों ने लूट ली ई रिक्शा और नकदी
कांधला (शामली)। भारसी गांव के संपर्क मार्ग पर चार बदमाशों ने मारपीट करके युवक से ई-रिक्शा और नकदी लूट ली। गांव भारसी निवासी विकास ई-रिक्शा चलाता है। उसने बताया कि बुधवार की शाम वह कांधला के बस स्टैंड से अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मिले चार युवकों ने उसे पूर्वी यमुना नहर पटरी स्थित शराब के ठेके की ओर जाने को कहा। आरोप है कि रास्ते में युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उससे तीन हजार रुपये और ई-रिक्शा लूट ली। विकास को खेत में फेंक कर बदमाश फरार हो गए। किसी तरह विकास ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह विकास ने परिवार के लोगों के साथ कांधला थाने पहुंचकर तहरीर दी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed