{"_id":"59836c464f1c1bd4638b469b","slug":"131501785158-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर बुजुर्ग के खाते से निकाले 20 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर बुजुर्ग के खाते से निकाले 20 हजार रुपये
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालसाजी कर बुजुर्ग के खाते से 20 हजार निकाले
चौसाना(शामली)। बुजुर्ग के बैंक खाते से धोखाधड़ी करके किसी ने 20 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
चौसाना क्षेत्र के गांव भड़ी निवासी इश्ताक पुत्र लतीफ ने बताया कि चौसाना स्थित पीएनबी में उसका बैंक खाता है। बृहस्पतिवार को वह अपने खाते से रुपये निकालने पहुंचा, तो पता चला कि उसके खाते से किसी व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके 20 हजार रुपये निकाल लिए हैं। खाते की डिटेल चेक कराई, तो मालूम चला कि उक्त रकम गंगोह में किसी एटीएम से निकाली गई है। इश्ताक ने बताया कि उसने एटीएम कार्ड लिया ही नहीं, फिर उसके खाते से एटीएम से पैसे किस तरह निकाल लिए गए। इस पर उन्होंने शाखा प्रबंधक से शिकायत की, तो उन्होंने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं किया। फिर पीड़ित ने चौसाना चौकी पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।