फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश

घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 27 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश
कैराना।
विज्ञापन

पड़ोसी के घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। शोरशराबा होने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। क्षेत्र के गांव मामौर निवासी व्यक्ति ने सोमवार को कैराना कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि रविवार रात वह परिवार सहित घर में सोया हुआ था। उसकी बेटी बरामदे में लेटी थी। आरोप है कि करीब एक बजे पड़ोसी युवक छत की तरफ से मकान में घुस आया और उसकी बेटी को दबोच लिया। आरोपी ने तमंचे से आतंकित कर बेटी से दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाए जाने पर परिवार के लोग जाग गए, जिसके चलते गोली मारने की धमकी देते हुए आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed