{"_id":"5bba5593867a55686c07c46d","slug":"121538938259-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण को लेकर मलकपुर में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन वितरण को लेकर मलकपुर में मारपीट
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन वितरण को लेकर मलकपुर में मारपीट
कैराना।
तहसील कैराना क्षेत्र के गांव मलकपुर में राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाकर कार्ड धारकों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि राशन डीलर और उसके साथियों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट कर दी। पीड़ितों ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रविवार दोपहर ग्राम मकलपुर में राशन डीलर के यहां राशन का वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान गांव के राशिद ने मौके पर पहुंचकर निर्धारित मानक से कम राशन देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। अन्य ग्रामीणों ने भी राशिद की बात का समर्थन किया। वहीं, राशन डीलर के पक्ष के लोग भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इसके बाद राशिद ने ग्रामीणों के साथ कैराना कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि राशन डीलर ने नियमानुसार राशन मांगने पर गालीगलौज करते हुए मारपीट की। आरोप लगाया कि तमंचों की बटों से मारपीट करने के बाद उस पर जान से मारने की नीयत से फायर भी किए गए, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इस दौरान राशिद के साथ में शकील, शाहरून, आबिद, वाजिद, शाहरुख, हुस्नजहां, रहीसा, संजीदा, मुनीजा, हाजरा, जाहिदा और सुबरा आदि मौजूद रहे। उधर, कैराना कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है।