{"_id":"5ba7da67867a557ead23e9d4","slug":"121537727079-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरफ्तार, सात बाइक व एक स्कूटर बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोर गिरफ्तार, सात बाइक व एक स्कूटर बरामद
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो वाहन चोर गिरफ्तार, सात बाइक व एक स्कूटर बरामद
शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर सात बाइकें और एक स्कूटर बरामद किया गया। बरामद वाहनों के इंजन और चेचिस नंबर पर पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ का अभियान चलाया हुआ है। इसी के चलते शामली कोतवाली पुलिस ने कैराना रोड पर कंडेला औद्योगिक चौकी से चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपी अक्षय पुत्र सतपाल निवासी बुच्चाखेडी थाना कैराना और रविंद्र पुत्र जगबीर बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेडा का रहने वाला है। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सात बाइकें और एक स्कूटर बरामद किया। कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में पेश करके जेल भेजा जाएगा।