{"_id":"596fae684f1c1b682f8b4569","slug":"121500491368-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस टीम ने कैराना में की छापेमारी, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजिलेंस टीम ने कैराना में की छापेमारी, हड़कंप
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
विद्युत विभाग की विजीलेंस टीम ने कस्बा व देहात में बिजली चोरी रोकने के लिए छापा मार अभियान चलाया। टीम ने 28 जगह विद्युत चोरी के मामले में पकड़े तथा करीब 60 हजार रुपये समन शुल्क के रुप में वसूले।
विजीलेंस टीम के इंस्पेक्टर आरके धारीवाल, एसडीओ उमेश जैन, अवर अभियंता नेत्रपाल, संदीप कुमार और रामआसरे ने कस्बे के मोहल्ला खैलकला में छापा मार अभियान चलाया। टीम ने 14 घरों में बिजली चोरी करने के मामले पकड़े। इसके बाद टीम ने गांव पंजीठ में छापा मारा वहां पर 11 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। गांव तीतरवाड़ा में भी छापा मार अभियान चलाते हुए तीन घरों में एलटी लाइन पर चोरी से तार डाल कर बिजली चोरी करने के मामले पकड़े। पुलिस ने मौके से साठ हजार हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला तथा जेई ने कोतवाली में 28 लोगों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।