फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किसान की भूमि से रेत खनन का आरोप लगाया

किसान की भूमि से रेत खनन का आरोप लगाया

Sat, 14 Jul 2018 12:14 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
किसान की भूमि से रेत खनन का आरोप लगाया
कैराना।
विज्ञापन

ग्राम बसेड़ा निवासी अख्तर ने डीएम और एसपी को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि उसकी कृषि भूमि खसरा संख्या- 63, 65, 67 व 67 बसेड़ा अहतमाल यमुना खादर में स्थित है। आरोप है कि गांव निवासी आठ खनन माफिया उसकी भूमि से अवैध रूप से रेत खनन कर रहे हैं। खनन से उसको भारी नुकसान पहुंच रहा है। 15 दिन पूर्व माफियाओं ने खनन के विरोध पर उसके पुत्र वाजिद के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। मामले के संबंध में कोतवाली कैराना पर भी आरोपियों के विरुद्घ कोतवाली पर तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। किसान ने अपनी भूमि से अवैध खनन रोकने तथा आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की है। दूसरी ओर, खनन अधिकारी ब्रजेश गौतम का कहना है कि पीड़ित की शिकायत उन तक नहीं पहुंची है। किसान अपने बचाव के लिए शिकायत कर रहा है। फिर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed