{"_id":"5b27fc2d4f1c1bac6e8b8872","slug":"11529347117-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोगवान में दो पक्षों में चली गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोगवान में दो पक्षों में चली गोलियां
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोगवान में दो पक्षों में चलीं गोलियां
कैराना (शामली)।
गांव गोगवान में रविवार रात रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग मेें दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हो गए। सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
रविवार रात 9.30 बजे गांव गोगवान में रंजिश के चलते इमरान और मीरहसन पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे व धारादार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। दोनो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चलने के साथ ही दोनों और से अवैध हथियारों से जमकर फायरिंग हुई। रात में पूरा गांव गोलियों की तडतड़ाहट से गूंज उठा और लोग डर के कारण अपने घरों में दुबक गए। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार भारी पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को बिगड़ने से बचाया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक पक्ष से कुरबान व भूरा तथा दूसरे पक्ष से असजद व इसरार गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि एसआई राजकुमार की तहरीर पर रूकमा, वासिफ, इकराम, सारिक, प्रवेज, नासिर, कुरबान, दुसरा नासिर, भूरा, यामीन, नवाब, लीला, मुंशी, फैयाज, वासिफ, जुनेद, आजाद, वाजिद, आमिर, सुफियान, आजम, इशा, शाहदीन, जाकिर, जमशेद, मुरसलीन, बिलाल, अफसर, उस्मान व गय्यूर निवासी गोगवान के विरुद्ध मारपीट व फायरिंग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी वासिफ, जमशेद, अफसर को गिरफ्तार कर लिया गया है।