फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मासूम की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, जेल भेजा

मासूम की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, जेल भेजा

Thu, 19 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मासूम की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, जेल भेजा
बच्ची की हत्या में पिता गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना (शामली)।
दो दिन पूर्व विषाक्त मावा खाने से मासूम बच्ची फलक की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि छानबीन के बाद इस मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अभी दो नामजद फरार चल रहे हैं।
गांव लांक-बहावड़ी निवासी इमराना हाल निवासी पंजाब ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ससुराल में विवाद के चलते वह अपने पति इमरान के घर दो बच्चों को छोड़ कर अपने मायके चली गई थी। आरोप था कि पति इमरान व उसके भाई अहसान तथा इरफान ने उसकी सात वर्षीया बेटी फलक की जहर देकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी पिता इमरान, निवासी मोहल्ला आलदरम्यान मेंढ़की दरवाजा को हिरासत में ले लिया, इसके बाद उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। मामले में फरार नामजद दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

...मैं बेटी को प्यार करता था
जिगर के टुकड़ों से मां-बाप बेशुमार प्यार किया करते हैं। इनमें जवान बेटी को मारने के पीछे कोई न कोई कारण भी होता है। हालांकि मासूम बच्ची को एक पिता जहर देकर मार दें, ऐसा शायद ही कैराना क्षेत्र में पहली घटना सामने आई है। पुलिस हिरासत में मृत बच्ची के पिता इमरान की आंखों के आंसू थम नहीं रहे थे। उसका कलेजा बार बार बैठा जा रहा था। पूछने पर वह दबी सी आवाज में बोला कि मैं अपनी बेटी से बेहद प्यार करता था, लेकिन मैंने उसे जहर देकर मारा नहीं। षड्यंत्र के तहत मुझे फंसाया गया है। इसका इंसाफ खुदा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed