{"_id":"5ad4f4a14f1c1b5c098b4ee8","slug":"11523905697-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोटी में जहर देकर गाय को मारने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ोटी में जहर देकर गाय को मारने का आरोप
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
गांव रामड़ा निवासी अब्बास ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर पर पशुपालन कर परिवार का गुजारा चला रहा है। रविवार शाम करीब आठ बजे वह खेत से वापस लौटा, तो देखा कि गाय बेचैन हो रही है, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। आरोप है कि गांव के ही एक दंपति ने अपने एक अन्य पारिवारिक के साथ मिलकर उसकी गाय को रोटी में जहर दिया है। गाय को रोटी देते हुए उसकी लड़की व ग्रामीण ने देखा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
शांतिभंग में तीन लोग गिरफ्तार
कैराना। सोमवार को ग्राम जंधेड़ी निवासी सुंदर गांव में ही विद्युत विभाग के संविदा कर्मी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने पर उतारू था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उधर, जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा कर रहे मुर्सलीन व हारुन निवासीगण गांव इस्सोपुर खुरगान को भी पुलिस ने गांव से पकड़ लिया। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान कर उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया।