{"_id":"59a5b8824f1c1be3278b4698","slug":"11504032898-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों ने मकान बनवाने के नाम पर की महिलाओं से ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिरों ने मकान बनवाने के नाम पर की महिलाओं से ठगी
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
गरीबों के मकान बनवाने के नाम पर पहुंचे दो जालसाजों ने तितरवाड़ा में कई महिलाओं के आधार कार्ड की फोटो और अंगुठे का निशान लेकर उनके खाते से रुपये निकाल लिए। इस संबंध में महिलाओं ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को गांव तितरवाड़ा निवासी इरशादा, फातिमा, अफसाना, इरफाना व जमीला आदि ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि रविवार को उनके घरों पर दो युवक आए थे। युवकों ने उन्हें बताया था कि सरकार ने उन्हें गांव में गरीबों के लिए सरकारी मकान बनवाने के लिए भेजा है। इसके बाद दोनों युवकों ने उन्हें सरकारी मकान बनवाने की बात कहकर मकान बनवाने के लिए आवेदन के नाम पर आधार कार्ड की फोटो अपने मोबाइल में खीच ली। इसके बाद युवकों ने फिंगर प्रिंट मॉडम पर उनके अंगुठे का निशान ले लिया। सोमवार को एक महिला जब बैंक से रुपये निकालने आई, तो पता चला कि उसके खाते से सारी रकम निकाल ली गई है। उक्त महिला ने जब गांव में आकर बताया तो वे सभी अपनी पासबुक लेकर बैंक शाखा पर गई, तो वहां पता चला कि उनके खाते से भी सारी रकम ट्रांसफर कर ली गई है। शातिर ठग ने इरशादा के खाते से चार हजार रुपये, फातिमा के खाते से 6700 रुपये, अफसाना के खाते से 600 रुपये, इरफाना के खाते से 10 हजार 62 रुपये व जमीला के खाते से 599 रुपये ट्रांसफर किए हैं। महिलाओं ने बताया कि दोनों ठग गांव के अन्य घरों में भी गए थे। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।