फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खाते से 60 हजार रुपये निकालने का आरोप

खाते से 60 हजार रुपये निकालने का आरोप

Wed, 08 May 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
खाते से 60 हजार रुपये निकालने का आरोप
झिंझाना। क्षेत्र के गांव सींगरा निवासी किसान निसार ने थाने में तहरीर देकर बताया की उसके नाम मात्र पांच बीघा जमीन है। उसने झिंझाना के एक बैंक से लोन लेने के लिए जनवरी 2018 में किसान क्रेडिट कार्ड के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, बैंक द्वारा स्वीकृत होने के संबंध में उसे कोई बात नहीं बताई और न ही उसे लोन के रुप में कोई रुपये आज तक मिला, लेकिन मंगलवार को अपने खाते की जांच करने पर पाया कि उसके बैंक एकाउंट में 60 हजार भी जमा किए थे। उसमें से किसी ने एटीएम से तीन दिनों में पूरे रुपये भी निकाल लिए, जबकि उसने कोई एटीएम बैंक से नहीं बनवाया है। इस संबंध में बैक प्रबंधक का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। किसान को रुपये वापस दिलाया जाएगा। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की तहरीर के आधार पर बैंक फुटेज निकालकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed