{"_id":"59989f064f1c1b5a188b4808","slug":"111503174406-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में बुलेट मांगने वाला दुल्हा जा सकता है जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में बुलेट मांगने वाला दुल्हा जा सकता है जेल
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। दहेज में बुलेट मांगने के मामले में बिगड़ी बात अंत तक नहीं बन सकी। वहीं, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दूल्हे और उसके दोनों भाइयों को उनके रिश्तेदारों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। अगर फैसले के अनुसार बात नहीं बनती तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, देर रात दूल्हा और दूसरे पक्ष के लोग थाने में ही जमा था। फैसले का प्रयास जारी था।
बृहस्पतिवार को दिल्ली के जगतपुरी से घोल्लू के लड़के अहसान की बारात मामौर में जमील के यहां आई थी। दूल्हे द्वारा शादी से पहले बुलेट की मांग करने पर मामला बिगड़ गया। इस मसले को लेकर बैठी पंचायत में दूल्हे के पिता को शादी के दावत के खर्चे के पांच लाख रुपये दुल्हन पक्ष को देने तय हुए थे। शनिवार शाम तक भी दूल्हे का पिता रुपये लेकर मामौर नहीं पहुंचा। दुल्हन पक्ष के लोग व ग्राम प्रधान बंधक बनाए हुए दूल्हे अहसान व उसके दो भाइयों को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे। पंचायत के लिखित फैसले को दिखाते हुए कहा कि फैसले में तय हुआ था कि अगर शनिवार रात तक दूल्हे का पिता पांच लाख रुपये नहीं लौटाता तो दूल्हे व उसके परिजनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच विवाद नहीं सुलझने पर कार्रवाई होगी