फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हथियारों से आतंकित कर बाइक सवार दंपती से नकदी व गहने लूटे

हथियारों से आतंकित कर बाइक सवार दंपती से नकदी व गहने लूटे

Mon, 10 Dec 2018 11:27 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
हथियारों से आतंकित कर बाइक सवार दंपती से नकदी व गहने लूटे
हथियारों के बल पर आतंकित कर दंपती से लूटपाट
विज्ञापन

कांधला। थानाक्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर पटरी पर जसाला के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने शादी समारोह में जा रहे दंपती की बाइक रुकवाकर हथियारों के बल पर लाखों के जेवर नगदी लूट ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन सुराग नहीं लगा।

सोमवार शाम करीब चार बजे थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव मुंडेट निवासी ग्राम प्रधान बबलू का भतीजा अरुण अपनी पत्नी निधि के साथ बाइक से पूर्वी यमुना नहर पटरी के रास्ते से जनपद बागपत के थाना रमाला के गांव फतेहपुर में एक शादी समारोह में जा रहे थे। पीड़ितों के अनुसार जब वे पूर्वी यमुना पटरी पर गांव जसाला के निकट पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें हथियारों के बल पर रोक लिया । बदमाशों ने तमंचे तानकर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर निधि से मंगल सूत्र, कानों के कुंडल और सोने की अंगूठी लूट ली। तीन मोबाइल और सात हजार रुपये भी वे लूटकर आसानी से फरार हो गए। पीड़ित दंपती ने किसी तरह घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त का कहना है कि पीड़ित दंपती ने लूट की सूचना दी थी। बदमाशों की तलाश की जा रही है। अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed