{"_id":"5bc62df2bdec226959415cb5","slug":"101539714546-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते हुए परिवार पर हमला, चार लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोते हुए परिवार पर हमला, चार लोग घायल
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद के चलते सोमवार रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में चार लोग घायल हो गए।
क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में ग्राम पंचायत की ओर से सड़क निर्माण का काम चल रहा था। सड़क को लेकर गांव के ही सलीम और इशाक पक्ष में विवाद हो गया। सोमवार को गांव में पंचायत आयोजित की गई और दोनों पक्षों में फैसला भी करा दिया गया था। साथ ही पुलिस ने गांव में शांति समिति की बैठक भी कराई थी, जिसमें ग्रामीणों से शांति कायम रखने की अपील की गई थी। वहीं, सोमवार रात इशाक पक्ष ने सलीम के घर पर हमला कर दिया। सोते हुए परिवार पर हुए धारदार हथियारों से हमले में एक पक्ष से सलीम, शकील, आदिल व आमिर पुत्र यामीन घायल हो गए। शोरशराबा होने पर पहुंचे आसपास के लोगों को देखकर हमलावर भाग गए। जिसके बाद पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से सलीम ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार का कहना है मामले में कार्रवाई की जा रही है।
ससुराल से लापता हो गई महिला
थानाभवन। क्षेत्र के गांव दुलावा निवासी जगदीश ने थानाभवन थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी रामवती की शादी 20 साल पूर्व किशनपुर बड़गांव (सहारनपुर) में हुई थी। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व सास ने उसके साथ मारपीट की। रामवती ने इसकी शिकायत पति से की, तो पति ने भी अपनी मां का ही पक्ष लिया। इसके बाद से रामवती लापता हो गई। उन्हें संदेह की कहीं उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। पीड़ित जगदीश ने कार्रवाई कराने की मांग की है।