फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राष्ट्रध्वज का अपमान करने वाले बीएसएनएल कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज

राष्ट्रध्वज का अपमान करने वाले बीएसएनएल कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज

Sat, 11 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रध्वज का अपमान करने वाले बीएसएनएल कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज
शामली। गांव लांक में बीएसएनएल टावर से तिरंगा उतारने के मामले में पुलिस ने आरोपी बीएसएनएल कर्मचारी शिवचरण निवासी भाज्जु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। लांक चौकी प्रभार कर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले में वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उधर, गांव खेडीकरमू निवासी आरिफ और अंकित बृहस्पतिवार को आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों आरोपियों को समझाया, लेकिन वह बाज नहीं आए। असके बाद पुलिस ने दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस पर हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार
गढ़ीपुख्ता। गढीपुख्ता थानाध्यक्ष कपिल गौतम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि फुरकान उर्फ लाला पुत्र कुर्बान निवासी गांव बुंटा थाना गढ़ीपुख्ता अपने भाई गुफरान के मकान में मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस को एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस बरामद हुए है। पकड़ा गया बदमाश फुरकान उर्फ लाला लूट और पुलिस पर हमले के मुकदमों में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed