फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भैंसा बुग्गी से शराब से तस्करी, दो आरोपी दबोचे

भैंसा बुग्गी से शराब से तस्करी, दो आरोपी दबोचे

Sun, 04 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
भैंसा बुग्गी से शराब से तस्करी, दो आरोपी दबोचे
कैराना (शामली)। यमुना नदी के रास्ते हरियाणा से भैंसा बुग्गी में शराब तस्करी का मामला पकड़ा गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद की है। शनिवार की रात कैराना कोतवाली पुलिस की टीम खादर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। करीब सवा 12 बजे पुलिस ने यमुना बांध पर सहपत गांव के निकट आ रही भैंसा बुग्गी को रोकने का प्रयास किया, तो बुग्गी पर सवार दो युवक भाग निकले। पीछा करके पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। बुग्गी में हरियाणा मार्का देशी शराब की 30 पेटियां लदी हुई थीं, जिन्हें तस्करी करके हरियाणा से लाया गया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इकराम और राहुल निवासी ग्राम अधमी थाना सनौली जिला पानीपत के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। रविवार की दोपहर आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed