{"_id":"59442df64f1c1b40718b4a03","slug":"101497640438-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर युवती से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुस कर युवती से छेड़छाड़
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/बाबरी।
क्षेत्र के गांव फतेहपुर में मकान में युवक ने एक युवती से छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गांव फतेहपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री शुक्रवार को घर में अकेली थी। उसी दौरान गांव का ही संदीप उसके घर में घुस आया आया और बदनीयती से उसकी पुत्री को पकड़ लिया। शोरशराबा होने पर लोग एकत्र हो गए, मगर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर बाबरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बाबरी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने बंतीखेड़ा निवासी अनिल को झगड़ा करने के आरोप में पकड़ लिया। शांतिभंग के आरोप में चालान करने के बाद उसको मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया।