फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: चिकित्साधीक्षक के कैंप कार्यालय में सफाईकर्मी ने की थी चोरी

Tue, 04 Nov 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
crime news
शामली। सीएचसी शामली के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार के कैंप कार्यालय में 15 दिन पहले हुई चोरी के आरोप में पुलिस ने आउटसोर्स सफाई कर्मचारी विपिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 32 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त बिसौली बरामद की।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के दामाद एवं चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार दीपावली से पहले दिन 19 अक्तूबर की शाम को बुढ़ाना क्षेत्र स्थित अपने गांव टांडा माजरा गए थे। 21 अक्तूबर की सुबह लौटे तो कैंप कार्यालय में रखी अलमारी टूटी हुई मिली थी और लॉकर में रखे रुपये नहीं मिले। चिकित्सक ने पुलिस को साढ़े पांच लाख रुपये चोरी होना बताया था। पिछले सप्ताह बुधवार को चोरी का खुलासा न होने पर चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने शहर कोतवाली में धरना दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए सीएचसी के आउटसोर्स सफाई कर्मचारी विपिन कुमार निवासी गांव बधेवथाना आदर्श मंडी को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी अमरदीप मौर्य ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह डॉ. दीपक कुमार के कैंप कार्यालय में झाड़ू लगाने का कार्य करता है। उधर, एसपी एनपी सिंह का कहना है कि आरोपी ने फिलहाल 60 हजार रुपये चोरी करना बताया है और 32 हजार रुपये उससे बरामद हुए हैं। आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाकर विस्तृत पूछताछ और जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed