फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: पटेल नगर में बम फटने की मिली सूचना, दौड़ी पुलिस

Fri, 26 Sep 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:02 AM IST
सार

शामली के पटेल नगर में बम की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और कॉलर की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
crime news

विस्तार

शामली। शहर के मोहल्ला पटेल नगर में बम फटने वाला है, इसकी सूचना डायल 112 पर मिलते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और लोगों से जानकारी ली, लेकिन इस तरह का कोई मामला नहीं पाया गया।
विज्ञापन

सूचना देने वाले का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने से फिलहाल लोकेशन की सही जानकारी नहीं हो सकी। मोबाइल की आईडी दिल्ली के नरेला क्षेत्र की पाई गई है। पुलिस टीमें मामले की जांच में जुटी है। लखनऊ कंट्रोल रूम नंबर यूपी 112 पर बृहस्पतिवार दोपहर को कॉल की गई। काॅल करने वाले ने अपना नाम विकास बताते हुए कहा कि शामली के मोहल्ला पटेल नगर की गली नंबर दो में बम फटने वाला है। कंट्रोल रूम से जिला पुलिस को यह सूचना तत्काल दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग सतर्क हो गया और तत्काल सीओ सिटी अमरदीप मौर्य और कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने विकास नाम के व्यक्ति के बारे में जानकारी की तो उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। साथ ही वहां पर किसी तरह की कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु भी नहीं मिली। सीओ सिटी ने बताया कि लखनऊ कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर मौके पर जाकर जानकारी की गई। जांच में फिलहाल इस तरह का कोई मामला नहीं पाया गया। जिस मोबाइल नंबर से सूचना दी गई थी, वह काॅल करने के बाद से लगातर बंद आ रहा है। इस मामले में पुलिस के साथ सर्विलांस टीम भी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed