फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: नाव खराब, बच्चों को तलाशने में आई बाधा

Wed, 08 Oct 2025 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
crime news
कैराना। यमुना नदी में डूबे सलमान के तीन मासूम बच्चों की तलाश में जुटे प्राइवेट गोताखोरों को मोटरबोट खराब होने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण सर्च अभियान प्रभावित हुआ है और तीनों बच्चों का छठे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

गोताखोर बिना मोटरबोट के नदी में गोते लगाने में असमर्थ हैं। इससे वे अधिक दूरी तक खोज नहीं कर पा रहे हैं। गोताखोरों ने प्रशासन से मोटरबोट व स्थायी नियुक्ति की मांग करते हुए कहा कि इससे बच्चों को ढूंढने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को मोहल्ला अफगानान निवासी सलमान ने पत्नी खुशनुमा के प्रेमी साबिर के साथ भागने के कारण अपने चार बच्चों महक, शिफा, अयान और इनाया सहित यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। इस मामले में सलमान के पिता शफीक ने खुशनुमा, साबिर, हारुन, इंतजार, इश्तकार व अंजुम पर साजिशन आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार अक्तूबर से शुरू हुई तलाश मेंब पांच अक्तूबर को बागपत के टांडा के पास सलमान और इस्सोपुर टील के पास महक का शव बरामद किया गया। मोटरबोट खराब होने के कारण बुधवार को सर्च अभियान प्रभावित हुआ। पहले पंजाब से आए गोताखोर सादिक की मोटरबोट में काम चल रहा था, लेकिन वह वापस पंजाब चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed