फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Couple brought kanwar with two innocent girls

दो मासूम बच्चियों के साथ दंपती लाएं कांवड़

Sun, 24 Jul 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Couple brought kanwar with two innocent girls
कैराना। हरियाणा निवासी एक दंपती ढाई साल व सात माह की दो मासूम बच्चियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया है। उन्होंने बताया कि भगवान शिव में उनकी आस्था है। हरियाणा के जनपद करनाल के गांव पाड़ा निवासी दंपती नवीन व उसकी पत्नी रीना अपनी दो मासूम बेटियों सात माह की रिया व ढाई साल की नैंसी के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। रविवार को दोनों दंपती मासूम बेटियों के साथ कांवड़ लेकर यमुना ब्रिज स्थित एक शिविर में पहुंचे। नवीन ने बताया कि उनके द्वारा हरिद्वार से एक दिन पहले जल उठाया गया था। वह उसकी पत्नी तथा दोनों मासूम बेटियां साथ चल रही हैं। वह बाइक से अपना सफर तय कर रहे हैं। करीब 280 किलोमीटर का सफर उनके द्वारा तय किया जाना है। उनके द्वारा भोले से यही प्रार्थना की जा रही है कि उनके परिवार में सुख-शांति बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed