{"_id":"609be7658ebc3e8dba091292","slug":"corona-virus-in-up-1478-new-corona-positive-has-been-found-in-the-four-district-at-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: यूपी के इन चार जिलों में मिले 1478 नए संक्रमित मरीज, 12 लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: यूपी के इन चार जिलों में मिले 1478 नए संक्रमित मरीज, 12 लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Wed, 12 May 2021 08:05 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 12 May 2021 08:05 PM IST
सार
पश्चिमी यूपी में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। शामली समेत चार जिलों में आज 1478 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि 12 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। शामली जिले में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
कोरोना से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। शामली समेत चार जिलों में आज 1478 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि 12 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। शामली जिले में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। शहर में बुधवार को 375 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अब जनपद में कुल 2476 सक्रिय मामले हो गए हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि आज जिले में 375 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। इसके अलावा 123 व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस प्रकार जनपद में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2476 हो गई है।
विज्ञापन
उधर, मुजफ्फरनगर में आज चार संक्रमित मरीजों की मौत हो गई, जबकि 490 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं बागपत जनपद में आज 262 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा सहारनपुर जिले में आज पांच लोगों की मौत हुई है और 351 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें
. रहें सावधान : कोरोना संक्रमण के साथ पहले नौ दिन काला फंगस तो जान का खतरा, हर उम्र के लोगों पर कर सकता है हमला
. भयावह हालात : मेरठ में 10 दिन में 15 हजार मरीज होम आइसोलेट, अस्पताल फुल, गंभीर मरीज भी घर में रहने को मजबूर