{"_id":"5ec2cbbc8ebc3e902e76b3d7","slug":"corona-s-changed-gait-raised-concern-shamli-news-mrt482343950","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की बदली चाल ने बढाई चिंता, अब तो अलर्ट हो जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की बदली चाल ने बढाई चिंता, अब तो अलर्ट हो जाओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की बदली चाल ने बढ़ाई चिंता
शामली। कोरोना की कहानी भी अजीब हो गई है। पूर्व में कोरोना संक्रमित मिले सब्जी मंडी व्यापारी के जिन तीन परिजनों की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है ,उन्हें क्वारंटीन करते वक्त कराई गई जांच नेगेटिव मिली थी। कोरोना की ये बदलती चाल भी चिंता का विषय बनी है।
दो सप्ताह पूर्व शामली सब्जी मंडी के एक व्यापारी को कोरोना पॉजिटिव मिला था, जिसका कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने उसी दिन व्यापारी के परिजनों को भी क्वारंटीन कर लिया था। उनके नमूूने भी जांच को भेजे थे। बकौल डीएम जांच में ये नमूने नेगेटिव मिले थे। वर्तमान में ये तीनों परिजन वार्ड में क्वारंटीन समय पूरा कर रहे थे। दो दिन बाद इन्हें छोड़ा जाना था, लेकिन छोड़ने से पहले कराई गई जांच में इन तीनों को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो गई।
समय सीमा घटी, इसलिए कराई दोबारा जांच
डीएम ने बताया कि पहले क्वारंटीन वार्ड में ही तीन से चार सप्ताह तक रखा जाता था, लेकिन नियम बदलने पर अब 14 दिन बाद ही छोड़ना है, चूंकि छोड़ने की समय सीमा घट गई है। इसलिए एहतियात के तौर स्वास्थ्य विभाग ने छोड़ने से पहले इन परिजनों के सैंपल की एक जांच करानी उचित समझी। नमूने जांच को भेजे गए, जिसमें ये तीनों पॉजिटिव मिले हैं। संभव है कि इनमें कोरोना के लक्षण देरी से आए हों।
विज्ञापन
.घटाई गई समय सीमा पर मंथन जरूरी
इस अजीबोगरीब केस के बाद कोरोना पॉजिटिव परिवार के सदस्यों की क्वारंटीन अवधि घटाए जाने पर भी मंथन जरूरी हो गया है। चूंकि एक बार रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी थी, इसलिए यदि स्वास्थ्य विभाग इसी आधार पर इन्हें छोड़ देता तो गंभीर समस्या खड़ी हो सकती थी।
...अब और सचेत होने की जरूरत
शामली। हैरानी की बात ये भी है कि जिन लोगों को कोरोना की पुष्टि हो रही है उनमें से अधिकांश को किसी तरह की कोई खास परेशानी या लक्षण भी नजर नहीं आ रहे हैं। खुद डीएम भी इसे मान रही हैं। ऐसे में रंग बदलता कोरोना लोगों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। इससे साफ है कि लोगों को कोरोना से ओर अधिक सचेत होने की जरुरत है। बेहतर होगा कि लॉक डाउन का पालन करें और अपने घर में रहें।