{"_id":"6217cdb707014a4edb21911f","slug":"corona-infected-case-not-found-even-on-third-day-shamli-news-mrt578222391","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीसरे दिन भी नहीं मिला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीसरे दिन भी नहीं मिला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
शामली सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में आयोजित वैक्सीनेशन कैंप में वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाती छात्रा?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में लगातार तीसरे दिन कोरोना का नया केस नहीं मिला है। पूर्व में मिले कोरोना का एक मरीज स्वस्थ हुआ है। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या घटकर सात रह गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण दर कम होती जा रही है। बृहस्पतिवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। इससे पहले दो दिन मंगलवार व बुधवार को भी कोरोना का नया केस नहीं आया था। कोरोना का एक मरीज स्वस्थ हुआ है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या घटकर सात रह गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि लगातार तीसरे दिन जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। एक मरीज स्वस्थ हुआ है। अब जिले में कोरोना के सक्रिय केस सात रह गए हैं।
597 किशोरों को लगी पहली कोरोना वैक्सीन
शामली। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि बृहस्पतिवार को 15 से 18 साल के 597 किशोरों को पहली डोज का और 1739 को दूसरी डोज का टीका लगा है। 18 साल से अधिक आयु के 276 लोगों को पहली डोज और 476 लोगों को दूसरी डोज लगी है। इसके अलावा 44 लोगों को सतर्कता डोज लगी है। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लियो क्लब के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय कैंप में 15 से 18 साल के 142 किशोरों को टीकाकरण किया गया। लियो क्लब के अध्यक्ष भारत संगल ने टीका लगवाने वाले किशोरों को टीकाकरण के प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर आकाश संगल, उप प्रधानाचार्य आरपीएस मलिक, गौरव कुमार, राकेश कुमार व अनूप कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद