{"_id":"5d4327518ebc3e6cdd4aa11f","slug":"cordination-between-bar-and-bench-shamli-news-mrt43620013","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार- बैंच में आपस में तालमेल आवश्यक है- तेजेंद्र निर्वाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार- बैंच में आपस में तालमेल आवश्यक है- तेजेंद्र निर्वाल
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित अघ्यक्ष बाबुरामपाल व महामंत्री अ
- फोटो : SHAMLI
शामली। जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि बार और बेंच में तालमेल आवश्यक है। दोनों के सहयोग से वादकारियों को न्याय मिलना संभव है। इस मौके पर चुनाव आयुक्तों ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामपाल सिंह, महासचिव अरविंद जावला समेत सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों को सस्ता, सुलभ न्याय दिलाने के लिए कार्य कर रही है। देश- प्रदेश की व्यवस्था चलाने के लिए लोकतंत्र में न्याय पालिका, कार्यपालिका और विधायिका की जिम्मेदारी है। न्याय पालिका पीड़ित की सुनवाई करके न्याय दिलाने का काम करती है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि अधिवक्ता लोकतंत्र का सजग प्रहरी है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को गरीब और समाज से वंचित लोगों को सस्ता सुलभ न्याय दिलाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि न्याय प्राप्त करना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। न्याय प्रणाली हर व्यक्ति का शोषण रोकने के लिए न्याय प्रदान करने का अधिकार प्रदान करती है।
विज्ञापन
समारोह में चुनाव आयुक्त रवि चौधरी, एडवोकेट कृष्णदत्त शर्मा द्वारा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामपाल सिंह एडवोकेट, महासचिव पद पर अरविंद कुमार जावला, कोषाध्यक्ष श्यामवती एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्णपाल सिंह, प्रदीप वर्मा, सतेंद्र शर्मा, सहसचिव प्रशासन रामकुमार वर्मा, सहसचिव प्रकाशन नेपाल सिंह, सहसचिव पुस्तकालय दीपा कंकरवाल, कनिष्ठ सदस्य पद पर अमरदीप आर्य, विकासचंद एडवोकेट, विपिन कुमार जागिड़, शिवकुमार चौहान, विपिन सैनी, वरिष्ठ सदस्य पवन कुमार सैनी, राजेद्र कुमार स्वामी एडवोकेट को शपथ दिलाई। समारोह में राजेश जैन, भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह एडवोकेट, नील कमल एडवोकेट, प्रदीप पंवार, संजय शर्मा, मुकेश कुमार गर्ग एडवोकेट, सत्यपाल बालियान, जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।