Shamli News: बिना अनुमति व्यापारी के साथ राजस्थान घूमने गए दोनों सुरक्षाकर्मियों का वीडियो वायरल, एसपी ने हटाय
शामली में व्यापारी की सुरक्षा में तैनात दोनों पुलिसकर्मी बिना अनुमति राजस्थान चले गए। खाटू श्याम मंदिर दर्शन के वीडियो वायरल होने पर एसपी ने दोनों को हटा दिया और जांच के आदेश दिए।
विस्तार
यह भी पढ़ें: Meerut: जुर्म किया...अब अंतिम सांस तक सजा! जूडो खिलाड़ी से की थी दरिंदगी, 8 दिन बाद मासूम काे आया था होश
दरअसल, व्यापारी दीपक बंसल को 20 लाख की रंगदारी की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने उसकी सुरक्षा में सशस्त्र पुलिसकर्मी सागर व कंवरपाल की ड्यूटी लगाई थी। कुछ दिन पहले दीपक बंसल राजस्थान के जोधपुर और खाटू श्याम मंदिर गए, जहां दोनों पुलिसकर्मी भी उनके साथ वर्दी में नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसमें लिखा था-'खाटू श्याम जी के दर्शन के बाद जयपुर रवाना, 20 जून शाम चार बजे जोधपुर।'
वीडियो वायरल होते ही एसपी ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों को हटाकर जांच के आदेश दिए। सीओ सिटी ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जिला या राज्य से बाहर जाने के लिए उच्च अधिकारियों से अनुमति लेना अनिवार्य होता है, लेकिन इन दोनों ने कोई पूर्व अनुमति नहीं ली।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि सीओ की रिपोर्ट के आधार पर दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।