फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Conversion warning

धर्मांतरण की चेतावनी

Mon, 04 Jan 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Mon, 04 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Conversion warning
शामली। ठेका सफाई कर्मियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप था कि संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती में अन्य लोगों को लिया जा रहा है। जबकि वह पिछले दस साल से पालिका के अधीन ठेके पर काम कर रहे हैं। इसलिए उन्हें नौकरी में वरीयता मिलनी चाहिए। ठेका सफाई कर्मियों ने न्याय नहीं मिलने पर धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


नगर पालिका ने सफाई व्यवस्था के लिए 177 कर्मचारियों को ठेके पर रखा हुआ है। रविवार को कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ठेका सफाई कर्मियों का कहना था कि वह पिछले दस सालों से ठेके पर काम कर रहे हैं। अब नगर पालिका में संविदा पर सफाई कर्मियों के लिए जगह निकली है, जिस पर ओबीसी व सामान्य जाति को रखा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्हें इन पदों पर वरीयता नहीं दी जा रही है। आरोप था कि इस संबंध में कई बार नगर पालिका चेयरमैन और ईओ से मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। प्रदर्शन कर ठेका सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें भर्ती में प्राथमिकता नहीं दी गई, तो वह आठ जनवरी को सुभाष चौक पर धरना देंगे और धर्मांतरण कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सफाई कर्मियों ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान मुकेश चावला, संतराम चावला, धर्मेंद्र, नीरज कुमार, श्रवण, विनय कुमार, पप्पू, अरविंद, प्रवीण कुमार, अरविंद कुमार, जोगेश पाहिवाल, अजय कुमार, अनिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed