फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Control room made for panchayat elections

पंचायत चुनाव के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम

Wed, 31 Mar 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Control room made for panchayat elections
शामली। पंचायत चुनाव के लिए कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में कंट्रोल रूम बनाया गया है। तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहेगा तथा पंचायत चुनाव से संबंधित शिकायतें कंट्रोल रूम में दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए उपायुक्त (स्वत: रोजगार) शैलेन व्यास को शिकायत प्रकोष्ठ रूम का प्रभारी नामित किया है। शिकायत प्रकोष्ठ एवं कंट्रोल रूम एनआईसी में बनाया है। निर्वाचन से संबंधित शिकायतें कंट्रोल रूम के नंबर 01398-270203 दर्ज कराई जा सकती हैं। शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी ने बताया कि अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में नामित किया है। इनमें प्राविधिक सहायक दिनेश कुमार और नरेश कुमार भड़ाना सुबह छह से दोपहर दो बजे तक मौजूद रहेंगे। इनका मोबाइल नंबर क्रमश: 7983299215 तथा 9756242394 है। प्राविधिक सहायक ब्रजेश कुमार एवं नाथीराम की ड्यूटी दोपहर दो से रात दस बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

इनका मोबाइल नंबर क्रमश: 9568360003 तथा 9761324616 है। रात्रि दस बजे से सुबह छह बजे तक प्राविधिक सहायक संजय कुमार और प्रदीप कुमार की ड्यूटी रहेगी। इनका मोबाइल नंबर क्रमश: 9012762028 तथा 9568490003 है। मंडी सचिव अरुण कुमार की ड्यूटी शिकायत पंजिका तैयार कराने तथा शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed