फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Contract worker dies due to electric shock

संविदाकर्मी लाइनमैन की करंट लगने से मौत

Wed, 27 May 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Contract worker dies due to electric shock
करंट की चपेट में आकर संविदा कर्मी की मौत
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी में खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक करते समय संविदाकर्मी लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

गांव दुल्लाखेड़ी निवासी धर्मेंद्र (40) गांव के विद्युत उपकेंद्र पर संविदाकर्मी लाइनमैन था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह गांव के निकट खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक करते समय करंट लगने से वह नीचे गिर गया। परिजन उसे शामली निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाइनमैन की मौत होने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली, लेकिन परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि बिजलीघर से शटडाउन लिया गया था, लेकिन खंभे में अचानक करंट आने से धर्मेंद्र की मौत हो गई। विद्युत निगम के एसडीओ अरुण कुमार और जेई श्रवण कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र कई दिन से पहले ही लाइनमैन को नौकरी से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed