फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Consume protein-calcium rich foods for bone strength

Shamli News: हड्डियों की मजबूती के लिए प्रोटीन-कैल्शियमयुक्त खाद्य पदार्थों का करें सेवन

Sun, 19 Jul 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Consume protein-calcium rich foods for bone strength
हेलो डॉक्टर में डॉ रामनिवास
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामनिवास ने मरीजों की समस्याओं का किया समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अमर उजाला के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम के तहत शनिवार को लोगों को फोन पर घर बैठे ही हड्डी संबंधी रोगों की समस्याओं का समाधान कराया गया।
इस कार्यक्रम में जिला संयुक्त चिकित्सालय के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामनिवास दोपहर एक से दो बजे तक शामली कार्यालय में रहे। उन्होंने फोन पर मरीजों की समस्याओं को सुना और समाधान किया। उन्होंने बताया कि हड्डियों की मजबूती के लिए प्रोटीन व कैल्शियमयुक्त खाद्य पदार्थ दूध, पनीर व मखाने आदि का सेवन ज्यादा करें। महिलाओं को आयरन की गोली लेनी चाहिए। मरीजों को हर छठे महीने कैल्शियम व रक्त की जांच कराते रहना चाहिए।
सवाल : मेरे घुटनों में दर्द रहता है, क्या करना चाहिए। (प्रमोद कुमार, कैराना)
जवाब : सीढ़ियों पर उतरना चढ़ना कम रखें। इंग्लिश टॉयलेट का इस्तेमाल करें। पालथी मारकर न बैठें। इसके बाद भी कोई समस्या रहती है तो जिला अस्पताल में कक्ष नंबर सात में आकर दिखाएं।
विज्ञापन

सवाल: मेरे एक हाथ के पंजे पर दबाव बन गया था। इसके बाद हड्डी के जोड़ में दर्द हो रहा है। (आकाश, कुड़ाना)
जवाब: इसके लिए एक्सरे कराना होगा। जिला अस्पताल में एक्सरे की सुविधा है। एक्सरे जांच के बाद उपचार किया जाएगा। गुनगुने पानी से झराई करते रहें।
सवाल: मेरी उम्र 50 वर्ष है। मेरे हड्डी के जोड़ों में दर्द रहता है। (संतोष देवी)
जवाब: जिला अस्पताल में आकर यूरिक एसिड व आरए फैक्टर की जांच कराएं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दवा दी जाएगी।
सवाल: मेरी एड़ी की हड्डी टूट गई थी। इलाज के बाद हड्डी जुड़ गई थी लेकिन थोड़ा चलने पर सूजन आ जाती है। (जीशान, कैराना)
जवाब: गर्म पानी से सिकाई करें। ज्यादा तेज न चलें और आराम से चलें। कुछ समय बाद दर्द ठीक हो जाएगा।
सवाल: मेरे पैर में नीचे से ऊपर तक दर्द रहता है। (गुल्लू, कुड़ाना)
जवाब: यह साइटिका का दर्द है। इसके लिए दवा लेनी होगी। जिला अस्पताल में आकर दिखाएं।
सवाल: मेरी उम्र 50 वर्ष है। मेरे पैरों में दर्द रहता है, सूजन आती है और चलने-फिरने में दिक्कत होती है। (अनीता, कांधला)
जवाब: नमक कम मात्रा में लें। सब्जी में अगर नमक कम है तो ऊपर से न डालें। सीरम यूरिक एसिड और सीआरपी जांच कराएं। जिला अस्पताल में जांच निशुल्क होती है। जांच के बाद दवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: मेरी उम्र 76 वर्ष है। घुटने में दर्द रहता है, चलने फिरने में परेशानी होती है। (बिजेंद्र कुमार, बड़ा बाजार)
जवाब: इसके लिए एक्सरे जांच करानी होगी। एक्सरे के आधार पर उपचार दिया जाएगा।
सवाल: मेरी मां की उम्र 48 वर्ष है। उनके घुटनों और हड्डी के जोड़ों में दर्द रहता है। (सावेज खान, बिडौली)
जवाब: जिला अस्पताल में आकर दिखाएं। यूरिक एसिड, आरए फैक्टर व रक्त की जांच कराएं। इसके बाद उपचार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed